Jharkhand News: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की चरणबद्ध हड़ताल के बीच सरकार ने अब बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पहल की है कर्मचारियों की मांगों और 108 एंबुलेंस सेवा को सुचारू बनाए रखने के मुद्दे पर 16 सितंबर को अहम बैठक बुलाई गई है।
यह बैठक सुबह 11:30 बजे विकास आयुक्त, झारखंड के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री करेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, एनएचएम के अभियान निदेशक, विशेष सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली सम्मान फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड या उनके प्रतिनिधि और झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधियों को भी बैठक में बुलाया गया है।
बता दें कि एंबुलेंस कर्मचारियों ने 10 सितंबर से चरणबद्ध हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर जल्द समाधान निकाला जाए और राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा प्रभावित न हो।
108 एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए हड़ताल का सीधा असर आम लोगों और मरीजों की आपातकालीन सेवाओं पर पड़ सकता है।
अब सभी की नजर 16 सितंबर की बैठक पर है, जहां सरकार और एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बीच बातचीत से क्या समाधान निकलता है, यह देखना अहम होगा।

