Ranchi News: रांची में दिवाली के बाद दूषित हुई हवा, शहर का एक्यूआई 193 तक पहुंचा

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: रांची में दिवाली के बाद दूषित हुई हवा, शहर का एक्यूआई 193 तक पहुंचा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची में दिवाली के बाद दूषित हुई हवा, शहर का एक्यूआई 193 तक पहुंच गया। जो सामान्य दिनों में 142-152 के बीच रहता है। दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी का असर रांची की हवा में साफ महसूस किया जा सकता है। जो लोगों के सेहत के लिए काफी हानिकारक है।

तीन दिनों का हाल

पिछले तीन दिनों के आंकड़ों के अनुसार, प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हैं। सात नवंबर को जो मध्यम श्रेणी में था यानी औसत 142 से 152 के बीच था, वह आठ नवंबर को बढ़कर 156 से 164 के स्तर पर पहुंच गया। नौ नवंबर को तो यह 193 तक रिकॉर्ड किया गया है। जबकि, कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर स्तर पर दर्ज की गई। जहां, धुर्वा में एक्यूआई का लेवल 193 दर्ज किया गया, वहीं दीपाटोली में दिवाली के रात एक्यूआई 191 तक पहुंच गया था।

इन इलाकों में दर्ज किया गया अधिक एक्यूआई

शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर और अधिक दर्ज किया गया। इन इलाकों में इस प्रकार रहा एक्यूआई…

धुर्वा सेक्टर-2 :193
दीपाटोली : 191
धुमसाटोली : 189
गांधीनगर कालोनी : 189
कोकर चौक : 186

प्रदूषण का कारण

पटाखों से निकलने वाला धुआं का छोटा-छोटा अंश हवा में मिलकर वायु प्रदूषण का काम करता है। इनसे सबसे प्रमुख प्रदूषक है पीएम 2.5, जो सीधे नाक और गले से घुसकर सीधे फेफड़ों में घुस जाता है। इस प्रदूषण का असर सबसे अधिक सुबह और शाम में महसूस होता है। वहीं, पीछले साल रांची में 21 अक्टूबर को दीपावली मनाई गयी थी । इसके बाद यहां प्रदूषण का आंकड़ा 170 एक्यूआइ रिकॉर्ड किया गया था।

 

Share This Article