तेजस्वी यादव ने श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तेजस्वी यादव ने पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने प्रेम, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन दिवस पर दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र शस्त्रों एवं गुरु साहिबान के पावन जोड़ों के दर्शन कर असीम शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच का विरोध कर अपने विचारों और उपदेशों से समाज को समानता, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देकर सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को प्रेम और सद्भाव से रहने का पैग़ाम दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।