हजारीबाग की तनु प्रिया ने जीता मिस एशिया कोलकाता बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग जिले की रहने वाली तनु प्रिया ने मिस एशिया कोलकाता बेस्ट पर्सनैलिटी अवॉर्ड जीता है। इसका फाइनल मुकाबला दस जुलाई को हुआ।

बताया जाता है कि फाइनल मुकाबले में तनु प्रिया ने 30 भारतीय सुंदरियों को पीछे छोड़ कर यह अवार्ड अपने नाम किया है। यह अवार्ड हासिल कर तनु प्रिया ने झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में इंट्रोडक्शन टैलेंट राउंड और प्रश्नावली राउंड जैसे राउंड में पूरे भारत से 30 प्रतियोगियों का फाइनल के लिए चयन हुआ था। आखिरी राउंड में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तनु प्रिया विजेता बनी।

इस प्रतियोगिता के जूरी के सदस्यों में मिस बंगाल टीन रह चुकीं अनुष्का घोष, भारतीय शास्त्रीय नर्तक गुरु कोहिनूर सेन, ज्योति मिश्रा और मानवाधिकार कोलकाता के प्रमुख तनवीर खान थे।

उल्लेखनीय है कि तनु प्रिया ने रांची स्थित डिजाइन पाठशाला से निफ्ट की तैयारी कर फैशन डिजाइन की ग्लैमर दुनिया में पहला कदम निफ्ट कोलकाता से शुरू किया।

तनु प्रिया ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक-शिक्षिकाओं और डिजाइन पाठशाला को दिया, जिन्होंने उसमें संस्कार के रूप में कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय जैसे गुण विकसित किए।

डिजाइन पाठशाला के एक्सेसरीज डिजाइनर स्नेहा (मुंबई), फैशन डिजाइनर अंकिता (इटली), फैशन टेक्नोलॉजिस्ट स्वस्तिका मैटी (कोलकाता) ने तनु प्रिया को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article