सड़क दुर्घटना में सिमडेगा सदर अस्पताल के डॉक्टर की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामटोली के पास सड़क दुर्घटना में सिमडेगा सदर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर सह सर्जन श्याम नारायण साहू की मौत हो गई। वे कार से ड्यूटी के लिए गुमला से सिमडेगा आ रहे थे।

इसी बीच रास्ते में उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई।

डॉ. श्याम नारायण साहू गुमला में रहते थे और ड्यूटी के लिए सिमडेगा आते थे। रविवार देर रात भी वह सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे।

इसी बीच कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जामटोली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डाॅक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे को तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया।

 सिविल सर्जन डाॅ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि डाॅ. साहू इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।

सिविल सर्जन ने कहा स्वास्थ्य महकमे को बड़ी क्षति हुई है। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article