दुमका में नहाने के दौरान डोभा में डूबकर महिला की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: डोभा में स्नान करने के दौरान एक महिला के डूबने से सोमवार को मौत हो गई। हादसा जरमुंडी क्षेत्र के ठाढ़ीपाथर गांव की है। महिला की पहचान केवली देवी (28) पुत्री रौशन राय के रूप में की गई है।

परिजनों द्वारा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिए जाने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह के निर्देश पर एएसआई प्रेम प्रकाश चौबे दलबल के साथ ठाढ़ीपाथर गांव पहुंचे।

मृत महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

केवली देवी के परिजनों ने बताया कि वह गांव के समीप एक डोभा में स्नान करने के लिए गई थी।

स्नान के क्रम में वह डोभा के गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।

डोभा में खोजबीन करने पर उसका शव मिला। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा जरमुंडी थाने में यूडी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article