झारखंड : सात नक्सलियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी, DC ने भेजा प्रस्ताव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के दो नक्सली कांडों के आरोपी एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत सात पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी है।

गिरिडीह के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने अभियोजन की स्वीकृति के लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव भेजा है।

जानकारी के मुताबिक जिन माओवादियों पर यह मुकदमा चलेगा उनमें प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी सदस्य मधुक्न थाना क्षेत्र के रहने वाले एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल, भाकपा माओवादी संगठन स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य 25 लाख के इनामी अजय महतो उर्फ टाइगर के अलावा नुनूचंद महतो एवं संतोष महतो शामिल हैं।

इनके अलावा हार्डकोर रामदयाल महतो, प्रशांत मांझी, नारायण महतो और टरकु मांझी पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलेगा।

इसके लिए गिरिडीह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अपर मुख्य सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड रांची को एक प्रस्ताव बनाकर अनुशंसा के साथ अभियोजन स्वीकृति आदेश के लिए भेज दिया है ।

बताया गया कि इन नक्सलियों पर पुलिस बल पर फायरिंग करने का है। वर्ष 2016 में मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो जंगल में 20-25 हथियारबंद माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था।

Share This Article