झारखंड में यहां RPF जवानों व मेडिकल टीम को चकमा देकर स्टेशन से भागे कोरोना पाॅजिटिव महिला-पुरुष, फिर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुरः टाटानगर स्टेशन से एक चैंकानेवाली खबर आई है, जहां आरपीएफ जवानों व मेडिकल टीम को चकमा देकर कोरोना पाॅजिटिव दो मरीज भाग गए हैं।

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की है। स्टेशन से भागने वालों में एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना के बाद से स्टेशन की सुरक्षा में तैनात जवानों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही।

वहीं, जवानों ने स्टेशन से निकले मरीजों को ऑटो स्टैंड एवं अन्य जगहों पर खोजने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिले। इसकी जानकारी स्टेशन पर कोरोना जांच ड्यूटी के कर्मचारियों ने सर्विलांस पदाधिकारी को दे दी है।

क्या है मामला

सूचना के अनुसार, आसनसोल.टाटानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की कोरोना सैंपल जांच के दौरान तीन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसमें साकची की एक महिला व सोनारी का पुरुष था, जबकि तीसरा मरीज चक्रधरपुर मंडल का रेलवे कर्मचारी है।

स्वास्थ्यकर्मियों की टीम जब सुरक्षा जवानों को कतार में खड़ी कराने में जुटी थी, उसी दौरान पॉजिटिव महिला व पुरुष प्लेटफार्म से निकल गए। तीसरे मरीज को स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

सर्विलांस टीम ने दोनों को घर से किया बरामद

पॉजिटिव मरीजों के स्टेशन से भागने की सूचना सर्विलांस विभाग ने जमशेदपुर पुलिस को जांच के दौरान दर्ज नाम पता के साथ दी।

इससे सोनारी व साकची थाना की टीम मरीजों की खोज में जुटी तो दोनों को उनके घर से बरामद कर लिया गया। पहले भी कई यात्री कर चुके हैं भागने का प्रयास

सर्विलांस पदाधिकारी डॉण् साहिर पाल के अनुसार, दोनों मरीजों को

स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। स्टेशन से पहले भी पॉजिटिव मरीजों ने भागने का प्रयास किया था, जिसे स्वास्थ्यकर्मियों, आरपीएफ जवानों व सिविल डिफेंस सदस्यों ने ऑटो चालकों की मदद से पकड़कर अस्पताल भेजा था।

Share This Article