Homeझारखंडरांची के कोकर हैदर अली गली के नए नामकरण का मुस्लिम पार्षदों...

रांची के कोकर हैदर अली गली के नए नामकरण का मुस्लिम पार्षदों ने किया विरोध

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के कोकर स्थित हैदर अली गली को बजरंग नगर करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।

मंगलवार को ही इसका नामकरण किया गया। नगर निगम के मुस्लिम पार्षदों ने इस निर्णय का विरोध किया है।

निगम के दस पार्षदों ने नगर आयुक्त मुकेश कुमार और खिजरी विधायक राजेश कच्छप से मिलकर इस निर्णय पर नाराजगी जतायी है।

नाराज पार्षदों ने एक ज्ञापन सौंपकर कहा है कि समुदाय के लोग अब उनसे सवाल पूछ रहे हैं। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि लोग इस भ्रम में नहीं रहे कि झारखंड में योगी राज है।

यहां हेमंत राज है। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा है कि पहले यह मामला बोर्ड निगम में आना चाहिए। उसके बाद ही कोई पहल होनी चाहिए। राजेश कच्छप ने ठोस कार्रवाई की बात की है।

उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर दस स्थित पुराने हैदर अली रोड जो कि वर्षों से चला आ रहा था, उसका नाम बदलकर बजरंग नगर किया गया है।

मंगलवार को वार्ड पार्षद अर्जुन यादव और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने इसका उद्घाटन भी कर दिया। इसका पार्षदों ने विरोध किया है।

ज्ञापन सौंपने वाले पार्षदों में साजदा खातून, मो. फिरोज आलम, मो. एतेहशाम, नाजिया असलम, जमिला खातून आदि शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...