जॉब्सझारखंड

झारखंड में निकली बंपर नियुक्तियां, जल्दी करें अप्लाई

बता दें कि इसके लिए कुल 1274 पदों पर नियुक्ति की तैयारी है

रांची: युवाओं और जिनकी उम्र सरकारी नौकरी (Government Job) करने लायक बची है, उनके लिए बड़ी खबर है। जी हां, झारखंड सरकार ने बंपर रूप में सरकारी रिक्तियां निकाली हैं।

इसके तहत सरकार रोजगार सेवक और BPO की नियुक्ति करने जा रही है। बता दें कि इसके लिए कुल 1274 पदों पर नियुक्ति की तैयारी है।

614 रखे जाएंगे रोजगार सेवक

इसमें रोजगार सेवक (Employment Servant) के 614 और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों 69 पद हैं। मनरेगा के सफल क्रियान्वयन के लिए इसकी बहाली होनी है।

इसके अलावा सहायक अभियंता के 94 और कनीय अभियंता के 259 पदों पर भी नियुक्ति की जायेगी।

साथ ही साथ कंप्यूटर सहायक और लेखा सहायक के पद पर भी नियुक्ति होनी है। सारे पदों को जिलावार चिह्नित किया गया है। दो दिन पूर्व ही मंत्री ने सभी पदों पर बहाली लेने का निर्देश दिया है।

आचार संहिता हटते ही नौकरियां निकलनी शुरू

आदर्श आचार संहिता की वजह से नियुक्ति की प्रक्रिया लटकी हुई थी। अब नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

ऐसे में अब राज्य और जिला स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

मनरेगाकर्मियों (MGNREGA Workers) का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण मनरेगा के क्रियान्वयन में परेशानी आ रही है।

जिला अनुसार निकाली गईं रिक्तियां रामगढ़ में 40, लोहरदगा 03, सिमडेगा 10, सरायकेला 25, चतरा 64, कोडरमा 57, हजारीबाग 123, पूर्वी सिंहभूम 112, गिरिडीह 04, गुमला 27, पाकुड़ 60, साहिबगंज 44, धनबाद 42, गढ़वा 61, लातेहार 30, पलामू 41, देवघर 64, रांची 75, बोकारो 103, गोड्डा 60, प सिंहभूम 33, जामताड़ा 118, दुमका 78, इस तरह कुल 1274 नियुक्तियां की जानी हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker