झारखंड

रांची लोस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने किया नॉमिनेशन, बोलीं..

उनके नामांकन के समय राज्यसभा सांसद महुआ माजी (Mahua Manjhi), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) भी मौजूद रहे।

Yashaswini Sahay : सोमवार को रांची लोकसभा सीट (Ranchi Lok Sabha) से कांग्रेस प्रत्याशी (Congress Candidate) के रूप में यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र (Nomination) दाखिल कर दिया।

उनके नामांकन के समय राज्यसभा सांसद महुआ माजी (Mahua Manjhi), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) भी मौजूद रहे।

यशस्विनी ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन से पहले यशस्विनी सहाय ने कई मंदिरों में जाकर भगवान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ पैदल DC कार्यालय पहुंचीं।

गौरतलब है कि पेशे से अधिवक्ता यशस्विनी सहाय पहली बार राजनीति में उतरी हैं। कांग्रेस आलाकमान ने इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को टिकट नहीं दिया है।

उनकी जगह उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के बाद यशस्विनी ने कहा कि जनता की सेवा के लिए वह राजनीति में आई हैं। जनता का उन्हें आशीर्वाद चाहिए।

जनता देगी आशीर्वाद

अपनी बेटी यशस्विनी सहाय का नामांकन दाखिल करने के बाद डीसी ऑफिस से बाहर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उनकी बेटी आज से नए जीवन की शुरुआत कर रही है।

उनकी बेटी सोशल एक्टिविस्ट (Social Activist) रही है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है। जनता उसे आशीर्वाद देगी।

सभी सीटों पर जीत का दावा

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि पूरे राज्य में इंडिया गठबंधन का हवा है। सभी 14 सीटों पर इंडिया ब्लॉक की जीत होगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker