कांग्रेस ने मनाई इन्द्रनाथ भगत की पुण्यतिथि, की गई प्रार्थना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री इन्द्रनाथ भगत की पुण्यतिथि मनायी गयी।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा इन्द्रनाथ भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गयी।

मौके पर वक्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्व. इन्द्रनाथ भगत के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्व. इन्द्रनाथ भगत ने अपने कुशल नेतृत्व एवं कार्यानुभव से न सिर्फ प्रदेश कांग्रेस को लाभान्वित किया बल्कि राष्ट्रीय कांग्रेस भी उनकी राजनीतिक निपुणता से प्रभावित रही है।

स्व. इन्द्रनाथ भगत ने अपने सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन में कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की।

उनका सिर्फ एक ही ध्येय अनुशासन के साथ पार्टी हित एवं झारखण्डवासियों के हित में काम करने का था।

स्व. भगत एक सफल राजनीतिज्ञ एवं महान् व्यक्तिव के धनी थे, जो कि झारखण्डवासियों की समस्याओं एवं उनके दुःख दर्द को आत्मसात कर चिंतामग्न रहते थे एवं इसका निराकरण वह अपने स्तर से करते थे।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. भगत का व्यक्तित्व अत्यंत सादगीपूर्ण एवं मृदुभाषी था।

वे अपने अंत के समय में झारखंड की गरीब जनता के हितों के लिए प्रयत्नशील रहे तथा संघर्ष करते रहे।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, नरेन्द्र लाल गोपी आदि शामिल थे।

Share This Article