Latest Newsझारखंडदुनियाभर में Covid-19 मामलों की संख्या 5.7 करोड़ के पार

दुनियाभर में Covid-19 मामलों की संख्या 5.7 करोड़ के पार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 5.7 करोड़ के पार कर गई है जबकि 13.6 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक कोरोना मामले 57,441,503 हैं और 1,371,241 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 11,908,395 मामलों और 254,383 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।

भारत 9,004,365 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 132,162 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,020,164), फ्रांस (2,160,343), रूस (2,023,025), स्पेन (1,556,730), ब्रिटेन (1,477,214), अर्जेटीना (1,359,042), इटली (1,345,767), कोलंबिया (1,233,444) और मेक्सिको (1,025,969) हैं।

वहीं, 168,613 मौतों के साथ ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है।

कोरोना के कारण 20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (100,823), ब्रिटेन (54,381), इटली (48,569), फ्रांस (48,341), ईरान (43,896), स्पेन (42,619), अर्जेटीना (36,790), पेरू (35,446), रूस (34,980), कोलंबिया (34,929) और दक्षिण अफ्रीका (20,759)हैं।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...