Latest NewsझारखंडDurga Puja Festival : राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार...

Durga Puja Festival : राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती, Bomb Squad की टीम मौजूद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: दुर्गा पूजा को (Durga Puja ) लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुख्यालय की( Police Headquarters) ओर से दुर्गा पूजा को लेकर 11 हजार से अधिक अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है।

इसके अलावा रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और जमशेदपुर में बम स्क्वायड (Bomb Squad) टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

11 हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गये

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह IG अभियान अमोल वी होमकर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय के स्तर से 24 जिलों में पर्व त्योहारों को देखते हुए 11 हजार से अधिक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गये हैं।

रांची में सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है।

राजधानी में 1387 लाठी बल, 400 होमगार्ड के (Homeguard) अलावा दो कंपनी आरएपी, एक BDS की टीम और एक टियर गैस टीम की तैनाती की गई है।

इसके अलावा संवेदनशील जिले हजारीबाग, जमशेदपुर और गिरिडीह में भी एक-एक कंपनी आरएपी, BDS और टियर गैस की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी रेंज डीआईजी को 100-100 अतिरिक्त पुलिस प्रदान किए गए हैं, जो रिजर्व में रहेंगे।

रेंज डीआईजी जरूरत के अनुसार इन जवानों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

सभी जिलों के SP को Alert जारी किया गया

पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के SP को Alert जारी किया गया है।

सभी SP को निर्देश दिया गया है कि विधि व्यवस्था को लेकर विशेष नजर रखे, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो सके।

साथ ही सोशल साइट्स पर विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी गई है।

IG अभियान ने बताया कि स्पेशल ब्रांच द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थानों और व्यक्तियों के संबंध में सभी जिलों को सूचनाएं भेज दी गयी है।

किन जिलों में कितने पुलिस बल

हजारीबाग में 317 लाठी बल, दो RAP, एक BDS, 1 टीजी, 275 होमगार्ड की तैनाती की गयी है।

जबकि जमशेदपुर में 499 लाठी बल, एक RAP, एक BDS, एक टीजी, 500 होमगार्ड, गिरिडीह में 384 लाठी बल, 2 RAP, 1टीजी, 255 होमगार्ड और खूंटी में 100 लाठी बल और 10 होमगार्ड, सिमडेगा में 101 लाठी बल, 150 होमगार्ड, लोहरदगा में 200 लाठी बल, 200 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

इसी तरह चाईबासा में 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड, सरायकेला में 174 लाठी बल और 10 होमगार्ड और पलामू में 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड, गढ़वा में 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड, लातेहार में 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड, कोडरमा में 160 लाठी बल और 300 होमगार्ड, रामगढ़ में 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड, चतरा 174 लाठी बल और 200 होमगार्डों की तैनाती हुई है।

इसी प्रकार बोकारो में 310 लाठी बल और 300 होमगार्ड, धनबाद में 353 लाठी बल और 400 होमगार्ड, दुमका में 178 लाठी बल और 250 होमगार्ड, देवघर में 179 लाठी बल और 150 होमगार्ड, पाकुड़ में 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड, जामताड़ा में 100 लाठी बल और 100 होमगार्ड, गोड्डा में 150 लाठी बल और 150 होमगार्ड, साहेबगंज में 250 लाठी बल और 125 होमगार्ड जवान तैनात किये गये हैं।

ड्रोन और CCTV से निगरानी रखने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी संवेदनशील जिले के SP को ड्रोन और CCTV से पूजा के दौरान निगरानी रखने को कहा गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...