किसानों के होंगे 50 हजार तक के कृषि ऋण माफ: बादल पत्रलेख

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा गिरिडीह: राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ का औचक निरीक्षण किया तथा मरीजों से पूछताछ की।

मरीजों ने कहा कि इस अस्पताल में महिला चिकित्सक का अभाव है।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस अस्पताल में शीघ्र महिला चिकित्सक का पदस्थापन किया जाएगा।

मौके पर उन्होंने हरला आहार को लेकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सिंचाई के दृष्टिकोण से यह आहर उपयुक्त है अतः इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।

ग्रामीणों ने जमुआ के अंचलाधिकारी के कार्यकलाप की शिकायत की।

इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र इस मामले को विभागीय सचिव को जानकारी देंगे और इसका निदान होगा।

कृषि विभाग के संदर्भ में लोगों ने बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की।

मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में वे कृषि विभाग के डायरेक्टर को जांच का आदेश देंगे।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार ने ऋण माफी योजना के तहत 2000 करोड़ रुपए बजट में उपलब्ध कर रखा है, किसानों को 50,000 रुपए तक कृषि ऋण माफ किया जाएगा।

किसानों का ऋण माफी की प्रक्रिया में है 30 दिसंबर तक निर्णय हो जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा राज्य में कृषि क्लीनिक खोलने जा रहे है। जमुआ में भी कृषि क्लीनिक खोला जाएगा।

साथ ही कृषि निर्यात नीति बनाने जा रहे हैं। इसके बाद कृषि मंत्री जमुआ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय गए।

वहां वे क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए तथा संगठन को सशक्त बनाने का आवाहन किया।

Share This Article