Ranchi : सड़क दुर्घटना में लोहरदगा के एसपी अभियान सहित चार घायल, इलाज के लिए किया गया मेडिका रेफर

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: लोहरदगा जिले के एसपी (अभियान) विवेकानंद सिंह का स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस सड़क दुर्घटना में एसपी, उनके बेटे और बॉडीगार्ड घायल हो गए है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सड़क दुर्घटना बीजूपाड़ा के करकट चौंरा के पास हुई है।

सड़क दुर्घटना में घायल एसपी विवेकानन्द सिंह को मांडर मिशन स्थित कॉन्स्टेंटलिवन्स हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर किया गया है।

एसपी विवेकानंद सिंह अपने पुत्र के साथ शनिवार को लोहरदगा से रांची आ रहे थे।

इसी क्रम में बीजूपाड़ा के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस सड़क दुर्घटना में एसपी उनके पुत्र अर्णव सिंह(9) के अलावा बॉडीगार्ड रूपनारायण महतो, दिलीप उरांव और चालक विनोद कुमार घायल हो गए है।

उल्लेखनीय है कि बीते 10 दिसंबर रांची-मुरी मार्ग पर काशीडीह के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में अनगड़ा थानेदार अनिल कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

वहीं वाहन चालक रामाशकर राम (36) की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि पुलिस जवान सुशात महतो व राजेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

Share This Article