क्राइमझारखंड

इंटेलिजेंस टीम ने GST घोटाले के दो आरोपियों को दबोचा, 5000 करोड़ के…

उन्हें लेकर टीम मंगलवार को जमशेदपुर (Jamshedpur) पहुंची। उन्हें MGM अस्पताल में जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।

GST Fraud : जमशेदपुर GST Intelligence की टीम ने 5000 करोड़ रुपये के GST घोटाले के दो आरोपियों- अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को कोलकाता (Kolkata) के साल्ट लेक (Salt Lake) से दबोच लिया।

उन्हें लेकर टीम मंगलवार को जमशेदपुर (Jamshedpur) पहुंची। उन्हें MGM अस्पताल में जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं।

इससे पहले भी पुलिस ने GST घोटाले (Scam) में दो और लोगों को गिरफ्तार (Arrest) कर जेल भेजा था। इसी कड़ी में दोनों की गिरफ्तारी की गई है।

बताया जाता है कि कुल घोटाला (Scam) पांच हजार करोड़ का है।

इसमें से तीन हजार का घोटाला इन लोगों ने किया है और  करीब 522 करोड़ के घोटाले की बात इन लोगों ने स्वीकार की है।

GST Intelligence विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोनों जुड़वां भाई चीन भागने की तैयारी में थे। इसकी सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर से एक टीम कोलकाता (Kolkata) पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ दोनों को पकड़ लिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker