गोड्डा से चलेगी रांची-दुमका इंटरसिटी, इस दिन होगा उद्घाटन, जाने कब से शुरू होगी बुकिंग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यात्रियों की मांग और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से रात में रांची से दुमका तक चलने वाली इंटरसिटी का विस्तार गोड्डा स्टेशन तक कर दिया गया है।

नौ अप्रैल को 08620 गोड्डा-दुमका स्पेशल के रूप में इसका उद्घाटन किया जा रहा है। 08620 गोड्डा-दुमका स्पेशल गोड्डा से शाम चार बजे खुलेगी।

यह ट्रेन शाम 6.30 बजे दुमका पहुंचेगी। दुमका से यह ट्रेन नियमित 18620 दुमका-रांची इंटरसिटी के रूप में मौजूदा समय पर चलेगी।

गोड्डा और दुमका स्टेशनों के बीच पोड़ैयाहाट, हंसडीहा, नोनीहाट और बारापलाशी स्टेशनों ट्रेन का ठहराव दिया गया है। जल्द ही विस्तारित स्टेशनों के लिए बुकिंग शुरू होगी।

यहां पर भी रुकेगी ट्रेन

15 कोच वाले इस ट्रेन को गोड्डा से दुमका के बीच 4 स्टॉपेज दिया गया है। गोड्डा के अलावा यह ट्रेन पोड़ैयाहाट, हसडीहा, नोनीहाट और बारापालसी में रुकेगी।

4 बजे गोड्डा से खुलकर 6:30 बजे यह ट्रेन दुमका पहुंचेगी और 6:45 में दुमका से खुल सुबह 3:55 में रांची पहुंचेगी।

टाइम टेबल

18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस

रांची – रात 9:30

बोकारो रात 11:40

धनबाद – रात 2:00

जसीडीह – सुबह 5:25

दुमका – सुबह 7:25

गोड्डा – सुबह 9:35

18620 दुमका -रांची एक्सप्रेस

गोड्डा – शाम 4:35

दुमका – शाम 6:55

जसीडीह – रात 8:20

धनबाद – रात 11:48

बोकारो – रात 1:30

रांची – अलसुबह 3:55

Share This Article