Latest Newsझारखंडहोमगार्ड के जवानों को समान काम के बदले समान वेतन पर आदेश...

होमगार्ड के जवानों को समान काम के बदले समान वेतन पर आदेश का पालन करे सरकार, हाई कोर्ट ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court : गुरुवार को Home Guard के जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने से जुड़े अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य सरकार को 18 जून तक आदेश का पालन करने या Supreme Court का स्थगनादेश लाने का निर्देश दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि 18 जून तक स्थगनादेश नहीं आया तो सरकार को समान काम के बदले समान वेतन देने का आदेश लागू करना होगा। सुनवाई के दौरान होगमार्ड के DG अनिल पालटा भी कोर्ट में मौजूद थे।

अदालत को बताया गया कि सरकार ने Supreme Court के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है, जो लंबित है।

गौरतलब कि Home Guard के जवानों ने आरक्षी की तरह वेतनमान के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने Home Guard के जवानों को आरक्षी के अनुसार वेतनमान देने का निर्देश दिया था।

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार Supreme Court गई थी, लेकिन Supreme Court ने सरकार की याचिका खारिज कर दी थी और हाईकोर्ट के आदेश को सही बताया था।

इसके बाद भी सरकार की ओर से आदेश का पालन नहीं करने पर अवमानना याचिका दायर की गई है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...