झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक ये सब रहेंगे बंद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकार की उच्च स्तरीय बैठक झारखंड मंत्रालय में हुई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद की। अगले आदेश तक सभी स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है।

सात अप्रैल से सभी स्कूलों और कॉलेज की कक्षाएं ऑनलाइन की आयोजित की जायेगी।

बता दें कि बैठक में लॉकडाउन की बात कही गई जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने साफ़ मन कर दिया है। उन्होंने कहा है की अचानक ऐसा फैसला लेना सही नहीं है। तो फ़िलहाल लॉकडाउन का फैसला नही लिया गया है।

लेकिन जिम और पार्क बंद कर दिया गया है। रात 8 बजे के बाद सभी दुकानें रहेंगी बंद।

परीक्षा को लेकर किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेस्टोरेंट और बार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगे। शादी समारोह में 200 लोग ही शामिल होंगे। अभी तक सुचना नही जारी की गई है।

बता दें कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण पर लगातार पैनी नजर रख रही है। सरकार रात 8 बजे के बाद लोगों के निकलने पर भी रोक लगा सकती है। बता दें कि देश में कई जगह नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

झारखंड में भी कुछ इस तरह का ऐलान भी संभव है। ये सभी फैसला कोरोना के संक्रम को बढ़ने से रोकने लिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं इसपर नजर रख रहे हैं तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारियों से विमर्श कर रहे हैं।

झारखंड में बीते एक सप्‍ताह में मरीजों की संख्‍या चार गुणा तक बढ़ गई है। अभी 1000 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज रोज मिल रहे हैं।

कोरोना से मरने वालों की संख्‍या में भी तेजी आई है। ताजा सूरत-ए-हाल में शासन-प्रशासन सरकार अलर्ट मोड में है। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे।

थोड़ी देर में अधिकारिक जानकारी भी दी जायेगी। उसमे स्पस्ट हो जायेगा की और कौन से कौन छुट वापस लिए गए हैं।

ख़बरें जारी हैं…

Share This Article