Latest Newsझारखंडलातेहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, चंदवा खनन कंपनी हमले में थी संलिप्तता

लातेहार में 4 नक्सली गिरफ्तार, चंदवा खनन कंपनी हमले में थी संलिप्तता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: लातेहार जिले में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। लातेहार SP कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना क्षेत्र से अरुण गंझु, गोविंद गंझु, सतीश गंझु, और राजकुमार भगत को हिरासत में लिया गया।

ये सभी नक्सली माओवादी कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते के लिए काम करते थे और 2 मई को चंदवा के तोरीसोत गांव में CMPDI (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) की खनन सर्वे साइट पर आगजनी की घटना में शामिल थे।

खनन साइट पर हमले का खुलासा

2 मई की देर रात, चंदवा थाना क्षेत्र के तोरीसोत गांव में माओवादियों ने CMPDI की कोयला सर्वे साइट पर हमला बोला था। नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी की और दो ड्रिलिंग मशीनें, दो पिकअप ट्रक, दो कार, और दो भारी ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पुलिस को शक है कि यह हमला CPI (माओवादी), TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति), या जेकेेएमएम (झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा) जैसे नक्सली संगठनों ने रंगदारी वसूलने के लिए किया।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बालूमाथ DSP विनोद रवानी ने बताया कि SP कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस ने हमले के बाद से ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि वे घटना के दौरान रास्तों की निगरानी कर रहे थे, ताकि पुलिस के पहुंचने से पहले नक्सलियों को सूचना दी जा सके।

इसके अलावा, वे माओवादी दस्ते के लिए खाना और ठहरने की व्यवस्था भी करते थे। DSP ने बताया कि हमला रंगदारी वसूलने के लिए किया गया था, और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...