नक्सली इलाके टुंडी में CRPF कैंप में तैनात हवलदार की गोली लगने से मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Constable Death : धनबाद (Dhanbad) जिले के टुंडी थाना क्षेत्र केCRPF कैंप में तैनात झारखंड पुलिस (Jharkhand police) के एक हवलदार की गोली लगने से मौत (Death) हो गई।

गोली लगने के बाद आनन-फानन में हवलदार को SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान नंदकिशोर सिंह के रूप में हुई। वह पलामू (Palamu) जिला का रहने वाला था और उनकी पोस्टिंग टुंडी थाना में हवलदार के तौर पर थी।

राइफल साफ करने के दौरान चली गोली

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी अजीत कुमार, सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी समेत पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

टुंडी थाना में तैनात हवलदार सुखेंद्र प्रसाद ने बताया कि टुंडी थाना क्षेत्र CRPF कैंप सैट में हवलदार नंदकिशोर की तैनाती थी।

सुबह उठने के बाद वह राइफल साफ कर रहा था। इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सभी लोग भागे-भागे पहुंचे तो देखा कि नंदकिशोर को गोली लग गई है और वह नीचे पड़ा हुआ है।

उसे तुरंत अस्पताल लेकर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article