पूछताछ के दौरान आरोपी ने कमरे में कंबल से लगाई फांसी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhgand News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक आरोपी अनिल महतो ने थाने के बंद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक, रोड नंबर सात, आदित्यपुर निवासी अनिल महतो, पेशे से व्यापारी था और शर्मा मार्केट में अपना व्यवसाय चलाता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनिल महतो को एक नाबालिग युवती के साथ अवैध संबंध के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

युवती की मां ने इस संबंध में आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ के दौरान अनिल को थाने के एक बंद कमरे में रखा गया था, जहां उसने कंबल फाड़कर फांसी लगा ली।

घटना की खबर फैलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने तत्काल अनिल महतो को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरायकेला SDPO समीर सेवईया ने बताया कि अनिल महतो का नाबालिग युवती के साथ संबंध था।

दूसरी ओर, युवती अपनी सौतेली मां को कई दिनों से परेशान कर रही थी, जिसकी शिकायत पहले भी थाने में दर्ज की जा चुकी थी।

युवती की मां की ताजा शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें अनिल महतो की संलिप्तता पाई गई।

पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया था, लेकिन उसने यह अत्यंत कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Share This Article