Latest Newsझारखंडरांची में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग, एक को लगी...

रांची में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fighting and Firing over land Dispute in Ranchi: रांची में कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों ने फायरिंग भी की।

फायरिंग में आकाश नाम के युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज RIMS में चल रहा है। घटना बुधवार देर रात की है। जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की घटना गगन और आकाश गुट के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग बिल्डर के लिए जमीन पर कब्जा करने का काम करते हैं

। गगन ने एक बिल्डर के लिए बाउंड्रीवाल बनवाई थी जिसे दूसरे पक्ष ने देर रात तोड़ दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया और फिर मारपीट और फायरिंग भी हुई। मारपीट में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए है।

इलाके में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है, एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। फायरिंग में घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद सड़क पर लोगों ने हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पहुंची और लोगों को शांत कराया।

आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाने में भी जमकर हंगामा किया, यहां तक की कोतवाली DSP से धक्का-मुक्की भी की गई। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया।

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई है, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...