Homeक्राइम… और इस तरह चार दरिंदों ने आर्मी के जवान की पत्नी...

… और इस तरह चार दरिंदों ने आर्मी के जवान की पत्नी को बनाया हवस का शिकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gang Rape with Army’s Wife : राजधानी Ranchi के नामकुम (Namkum) थाना क्षेत्र में चार दरिंदों ने मिलकर आर्मी के एक जवान पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके साथ गैंग रेप (Gang Rape) किया।

बताया जाता है कि एक आरोपी पहले से पीड़िता के घर में छिपा हुआ था। रात में जवान की पत्नी अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ सोई थी।

इसी बीच उसके साथ गैंगरेप की घटना घटी। पीड़िता के पति लद्दाख (Ladakh) में तैनात हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद सुबह में पीड़िता की बहन ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद उसने परिचित को वहां उसे देखने के लिए भेजा। तब मामले की जानकारी हुई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में ग्रामीण एसपी अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बच्चों को मरने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

पीड़िता कोकर में किराए के मकान में रहती है, पर 10 दिन से खरसीदाग में रहकर घर बनवा रही है।

सोमवार रात 8 बजे वह पानी लेने बाहर गई तो एक युवक उसके घर में आकर छिप गया।

रात में खाना खाने के बाद पीड़िता दरवाजा बंद कर सो गई। रात 12 बजे अचानक घर का दरवाजा खुला तो उसकी नींद खुली।

उसने कमरे में चार युवकों को देखा। चारों युवकों ने तीन माह की बेटी और छह साल के बेटे को जान मारने की धमकी देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

सुबह युवकों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और धमकी देते हुए भाग गए।

पीड़िता ने बताया कि रात में दुष्कर्म के दौरान सभी अपराधी काफी गुस्से में थे। आरोपियों ने उससे कहा कि कुछ दिनों पहले तुम्हारी बहन यहां रह रही थी।

हम चाहते तो उसका भी यही हाल कर देते। लेकिन हमें तुमसे हिसाब चुकता करना था न कि तुम्हारी बहन से।

इसलिए हम लोगों ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी छोटी बहन इसी घर में रहने आई थी।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...