Latest Newsझारखंडरांची में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, मतदान केंद्रों पर जगुआर,...

रांची में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, मतदान केंद्रों पर जगुआर, कोबरा और क्यूआरटी एक्टिव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election 2024: शनिवार को रांची लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 को लेकर रांची पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई। रांची में कोबरा ,जगुआर के साथ-साथ पुलिस की स्पेशल क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को भी एक्टिव कर दिया गया है।

मतदान को लेकर तैयारी पूरी…

रांची DIG ने बताया कि पिछले दो महीने से मतदान को लेकर विशेष तैयारी की जा रही थी। रांची लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा हैं। बूथों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।

रांची में नक्सल, क्रिटिकल और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील और सामान्य बूथ हैं। सभी मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में अर्ध सैनिक बल मौजूद है।

रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में हजारों की संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। जिसमें सीआरपीएफ, जैप, रैफ, कोबरा, जगुआर और रांची जिला बल के जवान शामिल हैं।

रांची के कुछ क्षेत्रों में नक्सल प्रभावित बूथ भी हैं। ये बूथ रांची के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू और अनगड़ा में हैं। ऐसे सभी नक्सल प्रभावित बूथ पर एक सेक्शन अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है।

कोबरा जवान चलाएंगे अभियान

रांची रेंज के DIG ने बताया कि कोबरा बटालियन की टीम भी रांची को मिली है। साथ ही झारखंड जगुआर की स्पेशल टीम ऑपरेशन के लिए मिली है।

इसके साथ ही जोनल ऑफिसर और सब जोनल ऑफिसर्स बनाए गए हैं। बूथ पर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। वहीं किसी बूथ पर समस्या होने पर क्यूआरटी टीम मूवमेंट करेगी।

इसको लेकर 40 से अधिक संख्या में बाइक दस्ते की क्यूआरटी बनाई गई है। एक क्यूआरटी में लगभग 5-6 बाइक और 10 से 12 जवान शामिल रहेंगे। यह क्यूआरटी सभी थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर और DDSP को दी गई है।

सभी प्रखंडों में बनाया गया है कंट्रोल रूम

रांची लोकसभा अंतर्गत पड़ने वाले सभी प्रखंड मुख्यालयों में पुलिस और प्रशासन का कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। सूचनाओं पर संबंधित पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेट को अलर्ट किया जाएगा।

रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कांके, नामकुम, नगड़ी, रातू, ओरमांझी, अनगड़ा, सिल्ली, बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा छह जोन में बांटकर मिनी कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...