आज इन रूटों पर वाहनों का परिचालन बंद, रांची में 2,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Traffic System : विजयदशमी को लेकर Ranchi के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रांची में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

आज धुर्वा, Morabadi और अरगोड़ा में रावण दहन कार्यक्रम के कारण बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

इन रूटों पर आज वाहनों का परिचालन बंद

बताते चलें आज कांके रोड, करमटोली चौक से होते हुए DC आवास की तरफ से मोराबादी मैदान जाने के लिए वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

वही अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ की ओर जाने वाले रोड में भी वाहनों का परिचालन आज बंद रहेगा। इन रूट से जाने वाले वाहनों को चापृ टोली से जाना होगा।

वही मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए लोगों को करम टोली चौक से टी आर आई होते हुए जाना होगा।

वहीं कल यानी 13 अक्टूबर को विसर्जन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

इस कारण मेन रोड वाले इलाके में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बड़ा तालाब और चडरी तालाब रोड में वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

Share This Article