एक्सट्रीम बार DJ मर्डर कांड में प्रयोग में लाया गया हथियार बरामद, पुलिस ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extreme Bar DJ murder case Weapon recovered: शनिवार को रांची पुलिस ने एक्सट्रीम बार (Extreme Bar ) में डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या (Murder) में इस्तेमाल हुए हथियार को बरामद कर लिया है।

साथ ही हथियार छुपाने ने सहयोग करने के आरोप में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पंकज कुमार उर्फ सोनू सिंह, सुमित सिंह उर्फ रोबिन्स कुमार और आलोक कुमार शामिल हैं। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SSP Chandan Sinha ने दी।

27 मई को हुआ था मर्डर

गौरतलब है कि रांची के चुटिया स्थित एक्सट्रीम बार में DJ संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या 27 मई को हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक सिंह को 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था।

बाद में पुलिस ने उनके पिता, दोस्त समेत 14 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। जानकारी के Extreme Bar अवैध रूप से चल रहा था।

उत्पाद विभाग ने बार का लाइसेंस उदय शंकर सिंह के नाम से 20 अप्रैल 2024 को जारी किया था। उदय शंकर सिंह ने बार चलाने के लिए लीज पर विशाल सिंह को दे दिया था।

बड़े भाई की दुकान में रखा था हथियार

अदालत के निर्देशानुसार अभिषेक सिंह को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। रांची के सिटी SP के नेतृत्व में गठित टीम ने गहन के पूछताछ के बाद इस्तेमाल किये गये राइफल, 30 राउंड जिंदा गोली, तीन राउंड फायर खोखा, एक मैगजीन को उनके बड़े भाई रोहन सिंह की दुकान से बरामद कर लिया।

रोहन सिंह की दुकान तुपुदाना के इंसलरी चौक में लक्ष्य Automobile के नाम से है। वह अपने बड़े भाई की दुकान में मौजूद इ-ऑन कार के डिक्की में हथियार को छिपाकर रखा था।

Share This Article