रांची में मासूम बच्ची की हत्या के दोषी विमल तिर्की को उम्रकैद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में पॉक्सो की विशेष अदालत ने मंगलवार को जगन्नाथपुर क्षेत्र में छह वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ और हत्या के मामले में दोषी विमल तिर्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

घटना 8 जुलाई, 2017 की है। विमल तिर्की का बच्ची के परिवार से जमीन का विवाद था। इसी विवाद में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बच्ची कुछ सामान खरीदने घर से दुकान गई थी। बच्ची घर वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी शिकायत जगन्नाथपुर थाना से की।

दूसरे दिन घर से करीब एक किमी की दूर पर बच्ची का शव एक सुनसान जगह पर मिला।

परिजनों ने आरोप लगाया था कि कई बार आरोपित ने हत्या की धमकी दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। यह भी पता चला कि मासूम बच्ची का कत्ल करने से पहले आरोपित ने उससे छेड़छाड़ की।

पुलिस ने इन सभी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद यह मामला करीब पांच वर्ष तक न्यायालय में चला।

Share This Article