पंचायत चुनाव : खूंटी में गश्ती दंडाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: पंचायत चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रशिक्षण कोषांग द्वारा खनिवार को प्रतिनियिुक्त गश्ती दंडाधिकारियों को पंचायत चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का आयोजन लोयला इंटर काॅलेज, खूंटी में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गश्ती दंडाधिकारियों को मतदान से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

उन्हें आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से बताया गया। मतपेटिकाओं को खोलने एवं बंद करने की जानकारी दी गई। उन्हें मतपेटिकाओं को सील करने की विधि से विस्तार से अवगत कराया गया।

गश्ती दंडाधिकारियों को उनके दायित्व-कर्तव्य से अवगत कराते हुए पठासीन पदाधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्हें बताया गया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं सहित मतदान कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराना उनकी जबावदेही होती है।

गश्ती दंडाधिकारियों को मतदान के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के मतपेटिकाओं सहित प्रपत्रों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने की प्रकिया कीे विस्तार से जानकारी दी गई।

Share This Article