दुमका में दहेज प्रताड़ना के आरोप में डॉक्टर पति समेत तीन गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दहेज प्रताड़ना के आरोप में नगर थाना पुलिस ने पति सौरभ कुमार, ससुर कौशल किशोर दुबे एवं सास सरिता दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नगर थाना पुलिस ने आरोपितों के घर बिहार के भागलपुर जिला के जोकसर थाना क्षेत्र के तरफदार रोड़, आदमपुर से जोकसर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार की। गिरफ्तार आरोपी पति माउंथ केंसर का भागलपुर का मसहूर चिकित्सक है।

जानकारी के अनुसार बीते नगर थाना क्षेत्र के ग्रांड स्टेट के लाल पोखरा निवासी आकांक्षा मिश्रा की शादी वर्ष 2021 में बिहार के भागलपुर निवासी से हुई थी।

 लिखित शिकायत

शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की रकम की मांग को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे।

बाद में प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने तीन फरवरी को नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत की।

मामले में पीड़िता के लिखित शिकायत पर दहेज प्रताड़ना की भादवी की धारा 498 ए के तहत पति समेत ससुराल वालों पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश तेज कर दी थी।

Share This Article