पूरे झारखंड को मानसून ने कर लिया कवर, आज होगी जोरदार बारिश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon in Jharkhand : शुक्रवार को मानसून (Monsoon) ने झारखंड (Jharkhand) को पूर्ण रूप से कवर कर लिया। इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश (Rain) हुई।

29 जून को पूरे झारखंड में बारिश का अनुमान लगाया गया है। झारखंड में संताल के रास्ते 21 जून को मानसून आया था।

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बन गया है। इस कारण निम्न दबाव भी बन गया है। इसका भूवमेंट उत्तर- पूर्वी दिशा में है।

राजस्थान (Rajasthan) से भी एक निम्न दबाव बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) होते हुए झाखंड से गुजर रहा है। इसका असर भी अगले कुछ दिनों तक होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 29 जून को राज्य के करीब- करीच सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्ज की, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है।

30 को पलामू के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, कोडरमा आदि इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, एक जुलाई को संताल परगना चाले इलाके में भारी बारिश के आसार हैं।

Share This Article