झारखंड : पत्नी ने पति की टॉर्च से मारकर की हत्या, दोनों को थी नशा करने की लत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: मुरहू थाना अंतर्गत मुंडा कुंजला गांव निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान लक्ष्मण मुंडा (56) की हत्या उसकी पत्नी ने मामूली विवाद में टॉर्च से मारकर कर दी।

शुक्रवार रात हुई इस घटना की सूचना शनिवार सुबह मुरहू थाना की पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में किया।

साथ ही हत्या की आरोपी पत्नी राहिल मुंडाइन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

इस संबंध में मुरहू थाने में एक मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी शराब हड़िया आदि नशा का सेवन करते थे और नशे में दोनों के बीच आए दिन छोटी मोटी बातों में झगड़ा हुआ करता था।

शुक्रवार की रात भी नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने घर में रखे एक टॉर्च से पति के सर पर गंभीर वार कर दिया।

टॉर्च के वार से लक्ष्मण का सिर फट गया। बताया गया कि गंभीर चोट होने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण लक्ष्मण मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article