झामुमो विधायक सीता सोरेन ने कह दी यह बड़ी बात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जामा से झामुमो विधायक सीता सोरेन ने कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है।

राज्य में अफसर सरकार चला रहे हैं। मंत्री और विधायकों की बात नहीं सुनी जा रही है। सीता सोरेन मंगलवार को धुर्वा स्थित अपने सरकारी आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना (डीएसएस) का गठन उनकी दोनों बेटियों राजश्री सोरेन और जयश्री सोरेन ने किया है।

यह एक सामाजिक संगठन है, लेकिन यह पार्टी का एक अंग भी है। उन्होंने कहा कि उन दोनों ने अपने दिवंगत पिता दुर्गा सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए यह संगठन बनाया है।

जिस उद्देश्य के साथ दुर्गा सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ी थी, वह उद्देश्य आज भी अधूरा है।

सीता सोरेन ने कहा कि लोगों को उनके अधिकार मिलें, ऐसा हमारा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले को लेकर वह लगातार आवाज उठाती रही हैं और आगे भी उठाती रहेंगी। भ्रष्टाचार के मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी अवगत कराती रही हैं।

Share This Article