कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की बात, कहा- पूरा झारखंड केजरीवाल जी के साथ है

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Talked to Kejriwal’s Wife: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ED की गिरफ्त में हैं। इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren चार अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

ऐसे में हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात की है।

कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल को विश्वास दिलाया कि वह, हेमंत सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखंड इस विकट परिस्थिति में Arvind Kejriwal के साथ खड़े हैं।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से हुई अपनी बातचीत की जानकारी कल्पना सोरेन ने शनिवार को X पर पोस्ट करके दी है।

दरअसल, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से उनका X अकाउंट उनकी पत्नी Kalpana Soren ही ऑपरेट कर रही हैं। शनिवार को हेमंत सोरेन के ही X अकाउंट से कल्पना सोरेन ने जानकारी दी कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से बातचीत की है।

कल्पना सोरेन ने लिखा है, “अभी अरविंद केजरीवाल जी की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल जी से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।”

India झुकेगा नहीं

उन्होंने आगे लिखा, “लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गयी हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल जी के साथ खड़ा है। India झुकेगा नहीं।”

Share This Article