सुनीता केजरीवाल से मिले कन्हैया कुमार, कहा-तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में हम…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kanhaiya Kumar met Sunita Kejriwal: दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर तमाम प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी एक-दूसरे के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार Kanhaiya Kumar ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी Sunita Kejriwal से मुलाकात की। कन्हैया ने इस मुलाकात को आत्मीय और वैचारिक बताया।

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद कन्हैया कुमार ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पिछले कई सालों से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं।

मैंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें इस बात का भरोसा दिया है कि तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई में हम सब एक साथ हैं। हम देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।

कन्हैया कुमार ने कहा कि हम चार नहीं बल्कि 543 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम सब इंडिया ब्लॉक के घटक दल हैं। India Block पूरी तरह से एकजुट है। हम जो भी रणनीति बना रहे हैं, वह किसी एक प्रत्याशी या एक पार्टी के लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के आत्मसम्मान का सवाल है। ये किसी एक व्यक्ति को सांसद या प्रधानमंत्री बनाने का सवाल नहीं है। यह पार्टी की सरकार बनाने का सवाल नहीं है।

सवाल यह है कि जिस तरह से Delhi के लोगों को अपमानित किया जा रहा है, CM साहब को जेल में डाल दिया गया है। सवाल तानाशाही के खिलाफ, दिल्ली के अधिकारों पर हर रोज हुए हमलों के खिलाफ है।

Share This Article