Latest NewsUncategorizedलवली का दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार, जल्द...

लवली का दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार, जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arvind Singh Lovely resigns from Congress: कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेता अरविंद सिंह लवली (Arvind Singh Lovely) के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी है।

अरविंद सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और पार्टी के दो उम्मीदवारों के चयन को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) लवली के इस्तीफे पर कहा कि इस्तीफ़ा इस बात को साबित करता है कि सत्ता के लालच में कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि उनके अपने पार्टी वर्कर आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ को लेकर नाराज़ हैं।

इस गठजोड़ के बावजूद Congress Delhi की सारी सीटों पर हार रही है। जिस जहाज़ के कैप्टन राहुल गांधी है उस जहाज़ की सवारी कोई नहीं करना चाहता।

इस्तीफा के बाद से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री Shiela Dixit के बेटे संदीप दीक्षित भी शामिल हैं अरविंद सिंह लवली के घर पहुंचे। घर के बाहर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में लवली ने कहा कि अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि वह किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

सिद्धांतों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा का जिक्र करते हुए उन्होने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वे मिलने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हैं।

माना जा रहा है कि लवली का विरोध पार्टी उम्मीदवारों और प्रदेश प्रभारी को लेकर है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने उम्मीदवार बदलने की मांग को अस्वीकार कर दिया है और जल्द ही प्रदेश को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

वही आम आदमी पार्टी ने लवली के इस्तीफा पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) का कहना है कि कांग्रेस हमारे गठबंधन सहयोगी पार्टी है। यह उनके आंतरिक मामला है और वह इस पर सही जवाब देंगे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...