मनी लांड्रिंग मामले में अब 27 को होगी सुनवाई

उल्लेखनीय है कि ED ने 13 अक्टूबर, 2022 को राजीव कुमार एवं अमित अग्रवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Money Laundering के आरोपित वकील राजीव कुमार और व्यवसायी अमित अग्रवाल की ओर से दाखिल डिस्चार्ज अर्जी (Discharge Petition) पर शनिवार को ED के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई।

अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 27 मार्च निर्धारित की है। दोनों ने आरोप गठन से पूर्व मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत से आरोप मुक्त करने की अर्जी दाखिल की है।

अब उनके खिलाफ आरोप गठन होना है

उल्लेखनीय है कि ED ने 13 अक्टूबर, 2022 को राजीव कुमार एवं अमित अग्रवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

मामले में अब उनके खिलाफ आरोप गठन होना है। इसके पहले उनकी ओर से डिस्चार्ज पिटीशन (Discharge Petition) दाखिल की गई है।

कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने 31 जुलाई, 2022 को लगभग 50 लाख नकदी के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था।

बाद में उनके खिलाफ ED ने Money Laundering का मामला दर्ज किया था। इसमें अमित अग्रवाल को भी आरोपित बनाया गया था। दोनों जमानत पर बाहर हैं।

Share This Article