रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आधा दर्जन हिरासत में, धारा 144 लागू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Violence: नगड़ी बाजार में शुक्रवार की रात 8.15 बजे मां सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस (Idol Immersion Procession) के दौरान जमकर बवाल हुआ।

इसमें एक पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है, पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

घटना के बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से नगड़ी अंचल क्षेत्र में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आधा दर्जन हिरासत में, धारा 144 लागू

रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को रात दस बजे से अगले आदेश तक के लिए अंचल क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, SSP चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण SP मनीष टोप्पो, सिटी SP राजकुमार मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेकाबू भीड़ पुलिस से भी उलझ गयी।

रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आधा दर्जन हिरासत में, धारा 144 लागू

इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। घटना के दौरान भीड़ ने एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की। बता दें कि पुलिस इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share This Article