काम्या बनीं माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय, 16 साल में…

News Aroma Desk

Youngest Indian to conquer Mount Everest: काम्या कार्तिकेयन नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि 16 साल की उम्र में हासिल की। जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील एड्वेंचर फाउंडेशन (TSAF) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इस पर्वतारोहण में सहयोग करने वाले TSAF के एक अधिकारी ने बताया कि काम्या ने अपने पिता एवं भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन के साथ Everest की चोटी को फतह किया।

उन्होंने बताया कि पिता और पुत्री 20 मई को Everest की 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे।

नौसेना अधिकारी की बेटी काम्या मुंबई के ‘नौसेना बाल विद्यालय’ में बारहवीं कक्षा की छात्रा हैं।

नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘इस सफलता के साथ ही काम्या दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की और नेपाल की ओर से Everest फतह करने वाली सबसे कम उम्र की पहली भारतीय पर्वतारोही बन गई है।’’

भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर काम्या की तस्वीरें साझा की।

उन्होंने कहा, ”काम्या ने सात महाद्वीपों में से छह में सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने में अपार साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया है।”

TSAF के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘‘इतनी कम उम्र में Mount Everest को फतह करने की काम्या कार्तिकेयन की असाधारण उपलब्धि पर हमें बेहद गर्व है। उनकी यात्रा दृढ़ता, सावधानीपूर्वक तैयारी और अटूट दृढ़ संकल्प की भावना का प्रमाण है।’’

काम्या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी हैं। यह पुरस्कार देश में बच्चों को उनकी असधारण उपलब्धि के लिए दिया जाता है।

Share This Article