भारत

केजरीवाल ने की ”Made India No-1” मिशन की शुरूआत

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium) से ‘‘मेड इंडिया नंबर-1 (Made India No-1)’’ मिशन की शुरूआत की।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के सभी इलाकों से भारी संख्या में लोगों का बुलाया गया था। हजारों की भीड़ में हर हाथ में भारतीय तिरंगा था।

‘‘भारत माता की जय’’ के नारों से पूरा Stadium गूंज उठा

कार्यक्रम स्थल पर बज रहे देशभक्ति गीतों की धुन पर लोग तिरंगा लहराते हुए झूम रहे थे। CM के मंच पर आगमन पर लोगों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारों से पूरा स्टेडियम (Stadium) गूंज उठा।

कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को आजादी के 75 साल की शुभकामना देते हुए भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया।

भारत दुनिया का नंबर वन देश बनना चाहिए : CM Kejriwal

CM Kejriwal ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं क्योंकि आज जो वह एलान (Announcement) करने जा रहे है, यह करोड़ों भारतीयों का बहुत पुराना सपना है और उस सपने को पूरा होने की शुरूआत होने जा रही है।

देश का हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनना चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत की गिनती दुनिया के अमीर देशों में होनी चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने। हर भारतीय चाहता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने।

आजादी के 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया

CM ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। आजादी के 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया।

लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा, क्रोध और प्रश्न है कि इन 75 सालों के अंदर कई ऐसे छोटे-छोटे देश हैं, जो हमारे बाद आजाद हुए और हमसे आगे निकल गए।

 

भारत पीछे क्यों रह गया? सिंगापुर भारत से 15 साल बाद आजाद हुआ। लेकिन आज वह हमसे आगे निकल गया। हमारे में क्या कमी है। द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के अंदर जापान तहस-नहस हो गया था।

हिरोशिमा और नागासाकी (Hiroshima-Nagasaki) के ऊपर न्यूक्लीयर बम (Nuclear Bomb) पड़े थे, लेकिन आज हमसे आगे निकल गया। हिटलर के बाद द्वितीय विश्व यु़द्व (SWW) के अंदर जर्मनी तहस-नहस हो गया था, आज हमसे आगे निकल गया।

देश के हर एक बच्चे, युवा, बुजुर्ग के लिए अच्छे से अच्छे इलाज का इंतजाम करना

केजरीवाल ने अपने संबोधन में देश के हर एक बच्चे तक अच्छी और मुफ्त शिक्षा (Free Education) पहुंचाने पर जोर दिया। उसके लिए देश में हर जगह School खोलने की बात भी कही।

साथ ही हर एक व्यक्ति तक मुफ्त इलाज पहुंचाने की बात पर भी मुख्यमंत्री (CM) ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के हर एक बच्चे, युवा, बुजुर्ग के लिए अच्छे से अच्छे इलाज का इंतजाम करना होगा और वह बीमार पड़े तो उसका अच्छा इलाज हो सके।

देश के हर एक कोने, गांव-गांव में School खोलने पड़ेंगे। अस्पताल खोलना पड़ेगा। मोहल्ला Clinic बनाने पड़ेंगे। इसके लिए शिक्षकों का इंतजाम करना पड़ेगा।

भारत को एक बार फिर नंबर वन बनते देख पाएंगे

उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी एक परिवार है। हमें एक परिवार की तरह सोचना पड़ेगा। आगे उन्होंने कहा कि ये पांच चीजें सुनिश्चित करनी हैं- पहला, हर बच्चे को Free और अच्छी शिक्षा।

दूसरा, हर नागरिक को फ्री इलाज (Free Treatment)। तीसरा, हर युवा को रोजगार। चौथा, हर महिला को सम्मान और सुरक्षा।

पांचवा, हर किसान को खेती का पूरा दाम। अगर ये सुनिश्चित हो गया तो यकीन मानिए, हम भारत को एक बार फिर नंबर वन बनते देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि बस हर धर्म-जाति, किसान-मजदूर, डॉक्टर्स-टीचर (Religion-Caste, Farmer-Labourer, Doctors-Teacher) समेत सभी 130 करोड़ भारतीयों को देश की बागडोर संभालनी पड़ेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker