पलामू में यहां पहले पति ने पत्नी की टांगी से काटकर की हत्या, फिर कुंए में कूद गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी नौडीहा गांव में शनिवार की रात नशे में धुत बलराम नामक व्यक्ति ने पत्नी सुगिया देवी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद कुएं में छलांग लगाकर अपनी भी जान दे दी।

इस घटना की सूचना पाकर कुछ ग्रामीण सुगिया को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए तो कुछ लोगों ने बलराम को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया।

सुगिया देवी को अस्पताल में चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

बलराम की भी कुएं में डूबने से मौत हो गयी।

पलामू में यहां पहले पति ने पत्नी की टांगी से काटकर की हत्या, फिर कुंए में कूद गया

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनागर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article