Homeझारखंडशिमला से भी ठंडा पटना, नवंबर माह में ही नए-नए रिकॉर्ड बनने...

शिमला से भी ठंडा पटना, नवंबर माह में ही नए-नए रिकॉर्ड बनने शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: ठंड के कारण नवंबर माह में ही नए-नए रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं।

गया में जहां मंगलवार को 50 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा गया, वहीं बुधवार को भी गया शिमला से भी ठंडा रहा।

गया ही नहीं पटना की रात भी जम्मू से ठंडी रही। देहरादून, कटरा, दिल्ली, जयपुर आदि से भी पटना की रात सर्द रही।

मौसम विज्ञान केंद्र की आंकड़ों पर गौर करें, तो पटना का न्यूनतम तापमान दूसरे दिन बुधवार को भी 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, जम्मू का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 11.7 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली (पालम) का 13.1 डिग्री सेल्सियस, देहरादून का 11.8 डिग्री सेल्सियस और जयपुर का 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया के तापमान में मंगलवर के मुकाबले थोड़ी वृद्धि हुई और यह 7.1 डिगी सेल्सियस दर्ज हुआ।

आसमान में बादल छाए रहने के कारण बुधवार को ठंड का अहसास हुआ।

पटना में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी हुई।

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान जहां 27.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि भागलपुर और गया के अधिकतम तापमान में मंगलवार की मुकाबले थोड़ी वृद्धि हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि सूबे के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे है।

दो दिनों के बाद हवा के रूख में परिवर्तन संभव है, जिससे थोड़ी बहुत तापमान में गिरावट दर्ज होगी

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...