Homeबिहारबिहार के मनेर में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत

बिहार के मनेर में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत

Published on

spot_img

पटना: जिले में मनेर के रामपुर घाट पर एक नाव पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक सूचना (Preliminary Information) के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

मृतकों (Deceased) की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नाव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है।

इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था।

अवैध बालू लदे नाव पर 20 मजदूर थे सवार

घटना के बाद आसपास के नाव पर सवार मजदूर भी सहम गए। बताया जाता है कि अवैध बालू (Illegal Sand) लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे।

नाव पर Diesel भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जिंदा जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

हादसे की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

ओरमांझी में बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से मिस्त्री की मौत, पोल पर लटका शव

Ranchi News: झारखंड के ओरमांझी थाना क्षेत्र के आनंदी गांव में सोमवार सुबह 7:45...

‘कैप्टन कूल’ धौनी का 44वां जन्मदिन, रांची में धौनी की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़

Captain Cool’ Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (Former Captain) और ‘कैप्टन...

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 16 IED बम बरामद

Chaibasa News: सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस,...

कोल्हान में मजदूरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी तेज, 9 जुलाई को होगा आंदोलन

Central Trade Unions: कोल्हान संयुक्त मंच, जिसमें केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (Central Trade Unions) और...

खबरें और भी हैं...