गिरिडीह में Axis Bank का ATM चोरी कर भाग रहे तीन बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरीबाजार स्थित एक्सिस बैंक (Axis Bank) का ATM चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी के बाद उसे बीच में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना मंगलवार की देर रात की है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में शामिल वाहन को एटीएम के साथ बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपित पटना (बिहार) के रहने वाले हैं। तीनों से पूछताछ चल रही है।

दो बदमाश भागने में रहे सफल

जानकारी के अनुसार बैंक ATM को चुराने के लिए एक इनोवा कार में पांच अपराधी आये और एक्सिस बैंक का ATM उखाड़ कर वाहन में लोड कर भाग रहे थे।

इसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशों की धर-पकड़ के लिए घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस की जाल में फंसता देख बदमाशों ने ATM लदे वाहन को बीच में ही छोड़ दिया और फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। दो बदमाश भागने में सफल रहे।

इस संबंध में SDPO मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article