रांची मेयर आशा लकड़ा ने की केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक से की मुलाकात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने गुरुवार को नई दिल्ली में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक से मुलाकात की।

इस क्रम में मेयर ने केंद्रीय राज्य मंत्री से आग्रह किया कि रांची एवं गुमला जिले के दिव्यांगों के लिए उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

मेयर के आग्रह को स्वीकार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि रांची एवं गुमला जिले के दिव्यांगों का सर्वेक्षण कर सूची उपलब्ध कराएं।

सूची उपलब्ध होने के बाद जल्द से जल्द संबंधित दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इससे पूर्व 2016 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने मेयर आशा लकड़ा के आग्रह पर रांची जिला, बुंडू अनुमंडल एवं बेड़ो प्रखंड के चिन्हित दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराया था।

रांची से चिन्हित लगभग 200 दिव्यांगों को मोरहाबादी स्थित रेडक्रास सोसाइटी परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके बीच उपकरण वितरित किए गए थे।

मेयर ने इस सहयोग के लिए प्रतिमा भौमिक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article