रांची स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो सेवा की हुई शुरूआत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से शुक्रवार को प्रीपेड ऑटो सेवा की शुरूआत हुई है। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर आनेवाले यात्रियों को अब अपने घर या ऑफिस जाने के लिए प्राइवेट ऑटो की सुविधा मिलेगी।

इसके लिए पैसेंजर्स को पहले ही किराया चुकाना होगा। इसके बाद ऑटो पैसेंजर को उनके डेस्टिनेशन तक छोड़ कर आयेगा। पैसेंजर्स को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने को लेकर रांची रेलवे डिवीजन ने रांची स्टेशन से इसकी शुरुआत कर दी है।

विधायक सीपी सिंह और डीआरएम प्रदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और पदाधिकारियों की मौजूदगी में ऑटो को हरी झंडी दिखायी गयी।

साथ ही कहा कि इससे रांची आनेवाले पैसेंजर्स बिना किसी डर के ऑटो का सफर कर सकेंगे। ऑटो की बुकिंग काउंटर से की जायेगी। इसके लिए बाकायदा बूथ बनाया गया है, जहां पैसेंजर्स को पहले पैसे चुकाने होंगे।

इसके बाद रसीद पैसेंजर को दे दी जायेगी। प्रीपेड बूथ से चलनेवाले ऑटो का किराया, रूट और दूरी के हिसाब से दर का निर्धारण कर दिया गया है। झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू किये जाने का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि यात्री संघ के प्रयासों से यह तीसरी बार है, जब रांची रेलवे स्टेशन पर प्रीपेड ऑटो की सेवा शुरू की गयी है। इस बार ऑटो का परिचालन आरपीएफ की निगरानी व नियंत्रण में होगा। उम्मीद है कि इस बार यह सेवा सफल तो रहेगी ही साथ ही सुरक्षित एवं अनुशासित भी रहेगी।

Share This Article