करियरझारखंड

झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग में फिर से एक बार बदलाव, जानें क्या है वजह

24 घंटे में बदला स्कूल का समय

रांची: झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग (school Timing) में फिर से एक बार बदलाव कर दिया गया है।

अब फिर से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूलों का संचालन किया जा सकेगा। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सभी जिलों को ऑनलाइन इसके निर्देश दिया, जिसके बाद कई जिलों ने समय परिवर्तन का निर्देश जारी किया।

रांची जिला में भी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश 24 घंटे में बदल गया। अब फिर से सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समय सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक होगा।

मंगलवार को पूर्व के आदेश को विलोपित करते हुए नया आदेश जारी किया है। एक दिन पहले ही सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश निकाला गया था।

इस आदेश के तहत स्कूल सुबह छह से 10.30 बजे तक ही खोलना था। यह फैसला बढ़ती गर्मी को देखते हुए लिया गया था।

ये है वजह

मौसम में बदलाव की वजह से यह फैसला लिया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में स्कूल संचालन के लिए सुबह छह से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन जिलों के द्वारा समय में बदलाव करने के बाद राज्य के अलग-अलग जिलों के स्कूलों में छुट्टी के समय में समानता नहीं थी।

कोरोना के कारण बच्चों को हुए शैक्षणिक नुकसान तथा ड्रापआउट को लेकर सर्वे कराया जा रहा है।

वहीं, लंबे समय से स्कूलों के बंद रहने के कारण बच्चों की छूटी हुई पढ़ाई की भरपाई भी की जानी है। ऐसे में स्कूलों का संचालन दोपहर 12 बजे तक नहीं करने से ये गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

बताया जा रहा है कि सचिव ने इस मसले पर उपायुक्तों से भी बात की। इसके बाद संबंधित जिलों ने स्कूलों के संचालन को लेकर जारी अपने आदेश को वापस ले लिया।

अब मौसम में बदलाव और गर्मी से मिली राहत को देखते हुए फिर से पुराना समय ही किया गया। इससे 13 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह छह से 12 बजे तक चल रहे थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker