लातेहार में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत माईल गांव में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गंगेश्वर सिंह (60), पत्नी धनिया देवी (58) और पुत्र बबलू सिंह (22) शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के तीनों सदस्य अपने खेत में धान रोपने के लिए पानी लगाने गए थे।

इसी दौरान अचानक गंगेश्वर सिंह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने गई उनकी पत्नी धनिया देवी भी करंट की चपेट में आ गई।

माता पिता को करंट लगा देख पुत्र बबलू भी उन्हें बचाने गया और वह भी करंट का शिकार हो गया। थोड़ी ही देर में तीनों की मौत हो गई।

जैसे ही लोगों की इस घटना की जानकारी मिली, ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। बाद में इसकी जानकारी मनिका प्रखंड प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दी गई।

प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजन को मुआवजा दिया जाएगा।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दी है।

Share This Article