बिहार के औरंगाबाद में 162 IED बरामद

News Aroma Media

पटना: बिहार (Bihar) में सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी सफलता मिली है। औरंगाबाद जिले (Aurangabad District) के नक्सल प्रभावित लडुइया पहाड़ इलाके में CRPF और पुलिस के संयुक्त अभियान में शुक्रवार से लेकर शनिवार दोपहर तक 162 IED बरामद किया गया है। सभी को नष्ट कर दिया गया है।

सर्च अभियान के दौरान 13 प्रेशर IED का पता चला

CRPF ने बताया कि शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद के लडुइया पहाड़ इलाके में CRPF और बिहार पुलिस के सर्च अभियान (Search Operation) के दौरान जवानों को 13 प्रेशर IED का पता चला।

इसके बाद जवानों ने IED को मौके पर ही नष्ट कर दिया और ऑपरेशन जारी रखा। इसके बाद शनिवार दोपहर तक कुल 162 IED बरामद किए हैं।

149 IED बरामद

CRPF और बिहार पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। CRPF ने बताया कि पुलिस ने औरंगाबाद में 13 IED नष्ट किए और पास की एक गुफा से एक-एक किलो वजन के 149 IED बरामद किए गए, जिसे नष्ट कर दिए गए है।

पुलिस और सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

ADG बिहार ने बताया कि इस अभियान में अभी तक किसी नक्सली के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। 162 IED बरामद होने पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है।

अगर नक्सली (Naxalite) अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में IED कहां से आए और इसको लाने वाले कहां हैं।

x